Sunday , May 19 2024

Immovable Property Return IPR online in rajasthan

तैयारकर्ता
श्री शैलेन्द्र उपाध्याय वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी)
राउमावि गोतोड़ बौंली सवाई माधोपुर
(निवासी- कुसांय गंगापुर सिटी)

प्रश्न:- राज्य कर्मचारी SSO ID से राजकाज पर अचल सम्पत्ति विवरण/Immovable Property Return (IPR) ऑनलाइन कैसे करें ?

उत्तर : राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग के नवीनतम आदेश क्रमांक प.13 (76) कार्मिक/क-1/गो. प्र./2011 दिनांक 29.06.2021 के निर्देशानुसार समस्त राजकीय कर्मचारियों (पूर्व में केवल राजपत्रित अधिकारियों ) द्वारा अपना अचल सम्पत्ति विवरण स्वयं की SSO-ID से राज काज सॉफ्टवेयर में IPR MODULE द्वारा वर्ष 2020 के लिए (1 जनवरी 2021 की स्थिति में) 01जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन करना/भरना अनिवार्य हैं।

यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित सभी बोर्ड, निगम, स्वायतशासी संस्थाओं एवं राजकीय उपक्रमों पर लागू होगा। जिन कर्मचारियों द्वारा उक्त सूचना प्रस्तुत नहीं करने पर विजिलेंस क्लीयरेंस, पदोन्नति एवं वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दिए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 14.04.2011 के निर्देशानुसार राज्य के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा 2011 से ही प्रतिवर्ष अचल सम्पत्ति विवरण अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किए जा रहे हैं। IPR वर्ष 2018 (वर्ष 2017 के लिए ) से ही राजपत्रित अधिकारियों द्वारा राज काज सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।

अन्य रोजाना एक प्रश्न

🔥 राजकाज के प्रथम बार उपयोगकर्ता (First Time User) हेतु IPR ऑनलाइन प्रोसेस :-

➡️ सर्वप्रथम आप sso.rajasthan.gov.in पर जाकर login Id मे अपनी Employee Id, पासवर्ड, कैप्चा डालकर लॉगिन करें। G2G Apps> Other Active Apps पर क्लिक कर Quick Search मेनू में RAJ KAJ सर्च कर राज काज ICON पर क्लिक करें।

➡️ यहां स्क्रीन पर कार्मिक अपनी Employee ID Enter कर Fetch Details बटन पर क्लिक करने पर कार्मिक का डाटा SSO व SIPF से Fetch होकर दिखाई देगा। जिसमे Employee Name & ID, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, डेट ऑफ रिटायरमेंट, डिपार्टमेंट, सर्विस टाइप, पदनाम, बेसिक पे, वर्तमान सेवा में कार्यग्रहण तिथि, Si पॉलिसी नंबर, Gpf No. आदि शो होंगे ।
इन्हें जांच ले सही हो तो Please confirm that above details specially Employee ID, Aadhaar No, Mobile No, Email Id are correct? के आगे Yes पर क्लिक करके आगे बढ़े। कोई गलती होने पर आगे बढ़ने से पूर्व अपनी SSO एवं SIPF प्रोफाइल में अपडेशन करें।

नोट : यहां आधार नंबर के स्थान पर 15 अंकों का Ref. No.(Aadhaar Vault) शो होगा।

➡️ Personal Details में सैल्यूटेशन नाम पिता का नाम अंग्रेजी एवं हिंदी में प्रदर्शित होंगे इनमें आवश्यक संशोधन कर ले।

➡️ Map Service Details में Appointing Department, Service Type, Cadre, Designation, Scale, Posted Department/Office, Post Name आदि भरते हुए एवं अपने डाटा की जांच करते हुए सही होने पर नीचे I hereby confirm that the details provided by me are correct के आगे चेक बॉक्स पर ☑️ करते हुए Save बटन पर क्लिक कर आगे बढ़े। यहां Do you want to save the details? का मैसेज शो होगा उसे Yes करें आपकी राजकाज सॉफ्टवेयर पर प्रोफाइल Save हो जायेगी। अब आप अपना IPR भर सकते हैं।

👉अगली स्क्रीन पर MY IPR ऑप्शन पर क्लिक करें।

एडमिन के अन्य प्रश्न पढ़ें

Note:- Profile मे यदि कोई त्रुटि रह गई है तो उसमें IPR भरने से पूर्व Update Profile ऑप्शन से पुन: अपडेशन किया जा सकता हैं।

🔥 IPR With No Property
कार्मिक अथवा परिवारजन (पत्नी/बच्चों) के नाम से अचल संपत्ति शून्य/नहीं होने की दशा/स्थिति में “Please Check to fill IPR with No Property Return” के आगे चेक बॉक्स पर क्लिक कर Remarks डालकर Submit करें।

🔥 IPR With Property : कार्मिक अथवा परिवारजन (पत्नी/बच्चों) के नाम से अचल सम्पत्ति होने पर इसका निम्न विवरण भरकर Save करें।

  • 👉 प्रॉपर्टी टाइप Agricultural, Commercial, Residential, Industrial, Others एवं
  • प्रॉपर्टी सब टाइप सलेक्ट करें।
  • 👉 सम्पति जहां स्थित है उस जिला तहसील गांव का नाम:-एड्रेस लोकेशन ग्रामीण/शहरी, पता, देश, राज्य, जिला, शहर, वार्ड, पिन कोड आदि भरें।
  • 👉 यदि स्वयं के नाम पर नहीं है तो बताएं कि किसके नाम पर है और उसका सरकारी कर्मचारी से क्या संबंध है:- स्वयं, डिपेंडेंट, ज्वाइंट में से चयन करें।
  • 👉 कैसे अर्जित किया गया खरीद, पट्टे, गिरवी, विरासत, उपहार, या अन्यथा, अधिग्रहण की तारीख और व्यक्ति/व्यक्तियों के नाम एवं विवरण के साथ , जिससे अर्जित किया गया भरें।
  • 👉 उस व्यक्ति संगठन का विवरण जिससे संपत्ति अर्जित की गई थी:- नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, पता आदि भरें।
  • 👉 सम्पति से वार्षिक आय:- वर्तमान मूल्य, सम्पति से वार्षिक आय Yes या No, वार्षिक आय आदि भरें।

➡️ एक से अधिक सम्पत्ति होने पर Save and New के द्वारा अगली सम्पति का विवरण भरें।

➡️ उपरोक्त प्रोसेस पूर्ण करने के पश्चात् अगली स्क्रीन पर Add/Update/Delete/View IPR/Submit IPR ऑप्शन शो होंगे। सबमिट करने से पूर्व एक बार IPR View करके जांच लें। उसके बाद Submit IPR>Verify And Submit पर क्लिक करें। Do you want submit IPR ? After submitting IPR you will not able to edit/delete details. का मैसेज शो होगा उस पर Yes करें यहां आपको आधार नंबर डालना है Proceed> Enter OTP> Verify OTP पर क्लिक करें। Property Details Submitted Successfully के मैसेज पर OK करें अब अंतिम रूप से आपका IPR आधार बेस्ड OTP के माध्यम से E-Sign से हस्ताक्षरित होकर सबमिट हो गया हैं सबमिट होने का स्टेटस आपको दिखाई देगा। आप IPR 2021 पर क्लिक कर इसकी PDF फाइल डाउनलोड कर लें।

Note : जिस ब्राउजर में आप ये कार्य कर रहे हैं, यदि कोई टेक्निकल समस्या आए तो ब्राउजर का ब्राउजिंग डाटा Cache File, Cookies, History Clear कर पुन: लॉगिन कर प्रयास करें।

राज-काज हैल्पडेस्क सम्पर्क फोन: 0141-2922281, ई-मेल rajkaj.ipr@rajasthan.gov.in

🔥 IPR Pdf File में Validity Known/Signature Not Verified ? आ रहा हैं इसे सही ✅ / E-Sign वेरीफाई कैसे करें :
अपने PC/Laptop में IPR Pdf फाइल को Adobe Acrobat Reader DC सॉफ्टवेयर में ओपन करें। कर्सर को Validity Known/Signature Not Verified ? पर ले जाकर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्टेप को फॉलो करते हुए क्लिक करते जाए। Signature Properties> Show Signer’s Certificate> Trust> Add to Trusted Certificates> OK> Certified Documents> सभी Check Box पर ☑️ > OK> Validate Signature> Close आपकी IPR Pdf फाइल पर अब Signature Valid ✅ हो चुके हैं।

Check Also

How to Update GPF-2004 Ledger

श्री बलबीर स्वामी (व्याख्याता)राउमावि कायमसर (सीकर) How to Update GPF-2004 Ledger रोजाना एक प्रश्न- क्रमांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: भैया जी कॉपी की करने की बजाय पीडीएफ़ डाउनलोड कर लो !!