Monday , May 6 2024

Monthly Archives: April 2020

एक कार्मिक की वरिष्ठ अध्यापक पद पर प्रथम नियुक्ति 02 नवम्बर 2011 को हुई है, 05 सितम्बर 2016 पदोन्नति व्याख्याता के रूप में हुई, उसे प्रथम ACP किस वर्ष में देय होगी ?

प्रश्न  : एक कार्मिक की वरिष्ठ अध्यापक पद पर प्रथम नियुक्ति 02 नवम्बर 2011 को हुई है, 05 सितम्बर 2016 पदोन्नति व्याख्याता के रूप में हुई,  उसे प्रथम ACP किस वर्ष में देय होगी ?

उत्तर : कार्मिक की व्याख्याता पद पर पदोन्नति होने से इसका सेवा वर्ग अधीनस्थ सेवा से राज्य सेवा हो गया जिसमें 9, 18, 27 के स्थान पर 10, 20, 30 वर्ष की सेवा पर एसपी मिलती है। इसलिए इस केस में प्रथम एसीपी नही मिलेगी क्योकि 9 वर्ष की सेवा से पूर्व ही कार्मिक की पदोन्नति हो चुकी है ।  अब 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर दिनांक 2/11/2031 से दूसरी एसीपी मिलेगी।

कार्मिक की प्रथम नियुक्ति तिथि 14 अगस्त 2019 है, 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक अवकाश लेना चाहता है तो उसे अवकाश कितनी सीएल देय होगी ?

प्रश्न- एक कार्मिक की प्रथम नियुक्ति तिथि 14 अगस्त 2019 है। वह 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक अवकाश लेना चाहता है तो उसे अवकाश अधिकतम कितनी सीएल देय होगी ?

CL for Newly Appointed Employees in Rajasthan (GOR)

उत्तर-  अवकाश नियमानुसार एक नवनियुक्त कार्मिक को निम्नानुसार आकस्मिक अवकाश देय है।

3 माह से कम सेवा अवधि पर अधिकतम 5 CL मिलेगी।

3 माह से अधिक लेकिन 6 माह से कम सेवा अवधि पर 10 CL मिलेगी।

6 माह से अधिक की सेवा अवधि पर 15 CL मिलेगी।

राज्य कर्मियों के विभिन्न दशाओं में बोनस देने की स्थिति क्या होगी

बोनस देने के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी (Bonus for rajasthan employees)


प्रश्न – एक नवीन कर्मचारी का दो वर्ष की सेवा पश्चात वेतन फिक्सेशन 6 अक्टूबर 2019 को हुआ। क्या उसको दीवाली का बोनस मिलेगा ?

उत्तर- एक अराजपत्रित राजकीय कार्मिक को यह बोनस 2019-20 वर्ष का मिल रहा है। इस केस में कार्मिक के 19-20 में मार्च 20 तक कुल 6 महीने से कम की नियमित सेवा हो रही है इसलिए बोनस नही मिलेगा।

  1. 6 माह से अधिक और 11 माह तक की सेवा पर आनुपातिक बोनस मिलेगा।
  2. पूरे 12 माह की सेवा पर पूरा बोनस देय होगा।
  3. ध्यान रहे कि फिक्स वेतन अराजपत्रित कार्मिक को बोनस देय नही है।

प्रश्न :  निम्नलिखित अराजपत्रित कार्मिक को कितना बोनस मिलेगा अगर वह :

  1. 31 मई 2019 को सेवानिवृत्त होता है।
  2. 30 नवम्बर 2019 को सेवानिवृत्त होता है।
  3. 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होता है।

उत्तर : तीनो सवालों में उल्लिखित कार्मिक 1/4/20 को सेवा में नही होने से इस वर्ष बोनस नही मिलेगा।

बोनस हेतु कार्मिक को 1 अप्रैल 2020 को सेवारत होना अनिवार्य है



प्रश्न – निम्नांकित अराजपत्रित कार्मिको को अंकित तिथि अनुसार ACP लगने से L-13 या 5400 ग्रेड पे मिल गई तो  इन  कार्मिको को कितना बोनस मिलेगा ?

  • (1) एसीपी दिनांक 5 मई 2019
  • (2) एसीपी दिनांक 15 नवम्बर 2019
  • (3) एसीपी दिनांक 3 मार्च 2020
  • उत्तर  (1) 5 मई 19 को L-13 या 5400 ग्रेड पे हो गई इसलिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि केवल 1 महीना 4 दिन ही होती है अतः बोनस नही मिलेगा।
  • उत्तर  (2) ग्रेड पे 5400 15 Nov 19 को मिलने से वित्तीय वर्ष 2019-20 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि  सात महीने होने से बोनस भी 7 महीने का अनुपातिक रूप से मिलेगा।
  • उत्तर  (3) L-13 या 5400 ग्रेड पे मार्च 20 में मिली है इसलिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि 11 महीने है इसलिए आनुपातिक 11 माह का  बोनस मिलेगा।

प्रश्न  : एक लिपिक की प्रथम नियुक्ति तिथि 1 अप्रैल 2018 है। क्या वह बोनस प्राप्त करने का हकदार हैं ?

उत्तर :  कर्मचारी की प्रथम नियुक्ति तिथि 1/4/18 है इस लिए 2 वर्ष का प्रोबेशन पूरा होने के बाद 1/4/20 से नियमित वेतन श्रखला में वेतन निर्धारण होगा।

इसलिए वित्तीय वर्ष 2019-20 का इस वर्ष मिलने वाला बोनस देय नही होगा।

नोट- प्रोबेशन की अवधि में जो fix मानदेय प्राप्त कर रहे है उनको बोनस नही मिलता है।

(1 अक्टूबर 2017 से पूर्व नियुक्त सभी अराजपत्रित कार्मिक को बोनस मिलेगा)

कालातीत बिल क्या होता है और इसके लिए क्या क्या प्रक्रिया करनी पड़ती है। TA और मेडिकल में कालातीत होने की अवधि क्या होती है

Question 1 : कालातीत बिल क्या होता है और इसके लिए क्या क्या प्रक्रिया करनी पड़ती है। TA और मेडिकल में कालातीत होने की अवधि क्या होती है ?

उत्तर- अवधि पार बिलो को प्री चेक कराने  बाबत आवश्यक जानकारी निम्नानुसार है।

1. दो साल से अधिक अवधि होने पर विपत्र अवधि पार हो जाते है।

2. TA बिल यात्रा की डेट से और मेडिकल बिल डॉक्टर के साइन डेट से एवम अन्य एरियर बिल आदि पे फिटिंग की आर्डर डेट से अवधि पार की गणना होती है।

3. 2 वर्ष से अधिक अवधि पार विपत्र के साथ एक निर्धारित राशि का बॉन्ड लगा कर Deo Hq भेजते है जहाँ AAO उसे प्री चेक करते है।

4 .3वर्ष से अधिक अवधि पार विपत्र के साथ एक निर्धारित राशि का बॉन्ड लगा कर Deo Hq भेजते है जिसे Deo ऑफिस से DD ऑफिस भेजा जाता है । जहाँ AAO उसे प्री चेक करते है।

5. बजट आने पर ही बिल प्री चेक हेतु भेजे जैसे बिल ट्रेजरी भेजते है उसी तरह बिल तैयार कर प्री चेक हेतु deo ऑफिस भेजे वहाँ से प्री चेक होने पर paymanager से फिर कवरिंग लैटर निकाल कर ट्रेजरी भेजे।

6. यह ध्यान रहे कि सारी प्रक्रिया एक ही वित्तीय वर्ष में पूरी हो जानी चाहिये।

मुझे 27 वर्षीय एसीपी प्रकरण तैयार करना है, कृपया 27 वर्षीय एसीपी में लगने वाले समस्त प्रपत्रों की सूची बताएं

प्रश्न   : मुझे 27 वर्षीय एसीपी प्रकरण तैयार करना है, कृपया 27 वर्षीय एसीपी (ACP) में लगने वाले समस्त प्रपत्रों की सूची बताएं ?

उत्तर : 27 वर्षीय एसीपी (ACP) प्रकरण तैयार करने के लिए निम्न प्रक्रिया होगी.  

( 27 Year ACP sanction process in Education Department Rajasthan )

  1. निर्धारित आवेदन पत्र
  2. स्टाम्प पेपर पर दो बच्चों का नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र ।
  3. नियमित प्रथम नियुक्ति आदेश
  4. पूर्व में 9 एवम 18 वर्ष के स्वीकृत एसीपी आदेश 
  5. पूर्व में कोई पदोन्नति हुई है तो पदोन्नति आदेश एवम पदोन्नति पर वेतन निर्धारण आदेश की प्रति
  6. 1/1/16 से हुए 7 वे वेतनमान के फिक्सेशन आदेश एवम वेतन निर्धारण  आदेश की  प्रति ।

नोट : एसीपी के लिए 7 वर्ष की ACR की समीक्षा की जाती है अतः 7 वर्ष की ACR पूर्व में नही भरी गई हो तो वह भी आवेदन पत्र के साथ अवश्य सलंग्न करे।

error: भैया जी कॉपी की करने की बजाय पीडीएफ़ डाउनलोड कर लो !!