Monday , May 6 2024

Tag Archives: IPR

Correction in IPR 2022

Gabbu Singh Kumbhkar

गब्बू सिंह कुम्भकार व.अ. (गणित)
राउमावि पानमोड़ी, जिला प्रतापगढ़
Correction in IPR 2022

रोजाना एक प्रश्न- क्रमांक 375

अचल सम्पत्ति विवरण’2022 (IPR) में त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया

अचल सम्पत्ति विवरण’2022 (IPR) में त्रुटि/संशोधन (यदि कोई है तो) दिनांक 31-01-2022 से पूर्व संशोधित करने करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं।

  • एसएसओ आईडी sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करते हैं।
  • G2G टैब ओपन कर राज काज पर क्लिक करते हैं या राजकाज एप्प सर्च करते हैं।
  • Rajkaj में MY IPR पर क्लिक करने पर Submitted लिखा आएगा Submitted पर क्लिक करने पर आपके द्वारा भरी गई IPR प्रदर्शित होगी।
    • नोट : IPR के लिए Employee corner में IPR विकल्प का चयन करें।
  • अब IPR 2022 पर क्लिक करने पर IPR डाऊनलोड हो जाएगी जिसे चैक करलें । यदि उसमें कोई त्रुटि है या आप कोई करेक्शन करना चाहते हैं तो Revise IPR पर क्लिक करते हैं एक पॉपअप मैसेज प्रदर्शित होगा जिसे पढ़कर Yes पर क्लिक करें।
    • नोट : Revise IPR द्वारा केवल और केवल एक बार ही Edit/ Correction/Delete कर सकते हैं। अब आप पुनः नए सिरे से IPR भरकर OTP द्वारा वेरिफाई कर सबमिट करें । डाऊनलोड पीडीएफ में Sign वेरिफाई कर प्रिंट कार्यालय में जमा करादें।

आईपीआर (IPR) अचल संपत्ति विवरण(Immovable property return) भरने की संपूर्ण प्रक्रिया :

  • sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करते हैं।
  • G2G टैब ओपन कर राज काज पर क्लिक करते हैं या राजकाज एप्प सर्च करते हैं।
  • अचल संपत्ति विवरण (IPR) पर क्लिक करते हैं ।

★ IPR के लिए Employee corner में IPR विकल्प का चयन करें।

  • IPR पर क्लिक कर अपना डाटा चेक करले प्रोफाइल सही होने पर आगे बढ़े या Next बटन दबाएं।

नोट : प्रोफाइल डाटा गलत होने की स्थिति में डाटा करेक्शन अवश्य करलें।

  • अचल संपत्ति नहीं होने की दशा में :- कार्मिक या परिवार जन के नाम की अचल संपत्ति शून्य होने की स्थिति में Please check to fill IPR with no property return पर क्लिक कर सबमिट करें।
  • अचल संपत्ति होने की दशा में :-
    • (i) IPR पहली बार भर रहे हैं तो अचल संपत्ति होने का विवरण भरें और सेव कर सबमिट करें।
    • (ii) यदि IPR पहले से भर रखा है तो : – पूर्व में भरे गए IPR को वन बाई वन सेलेक्ट कर अपडेट करें तथा बदलाव के लिए Add/ Delete/Update कर सबमिट करें।
  • IPR सबमिट करने के बाद अपना आधार नंबर डालकर OTP के माध्यम से सत्यापित करें।
  • ️Submitted IPR का मैसेज आने पर IPR की Pdf सेव करलें या डाउनलोड कर लें।
  • डाऊनलोड पीडीएफ में Sign वेरिफाई कर प्रिंट कार्यालय में जमा करा दें।
error: भैया जी कॉपी की करने की बजाय पीडीएफ़ डाउनलोड कर लो !!