Sunday , May 19 2024

Donation Update in Shaladarpan

Information regarding School fund uses in rajasthan

श्री लीलाराम प्रधानाचार्य राउमावि
मुबारिकपुर (रामगढ) अलवर
Donation Update in Shaladarpan

रोजाना एक प्रश्न- क्रमांक 373

विद्यालय में सामुदायिक /जनसहयोग से प्राप्त राशि को शाला दर्पण पोर्टल पर निम्न प्रकार अपडेट करें :

सबसे पहले विद्यालय की यूजर आई डी से शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in लॉगिन करेंगे, उसके बाद शाला दर्पण के home page पर विद्यालय टैब में जाएं जहां पर हमें निम्न अनुसार विकल्प दिखाई देंगे विद्यालय> विद्यालय अवलोकन> एसआईईक्यू> सामुदायिक सहभागिता> स्टार रैंकिंग> ज्ञान संकल्प पोर्टल

हमें इनमें से सामुदायिक सहभागिता (community engagement) विकल्प चुनना है इस टैब में अनेक विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से हमें एसडीएमसी /एसएमसी त्रैमासिक विकल्प पर क्लिक करना है जिसमें दो विकल्प दिखाई देंगे।

1. मीटिंग

2. फंड मैनेजमेंट

सबसे पहले मीटिंग पर क्लिक करेंगे > सत्र का चुनाव करेंगे > 2021-2022 > प्रथम क्वार्टर (अप्रैल से जून) का चुनाव करेंगे और इसे सबमिट कर देंगे। विकल्प में विद्यालय द्वारा आयोजित एसडीएमसी/एस एम सी/ पीटीए बैठक संबंधित सूचना अपडेट करनी होती है। अपडेट करने के बाद इसे सेव कर सकते हैं। डेटा सेव होने के बाद भामाशाह द्वारा दान एवं कोष प्राप्ति /व्यय का विवरण निम्नानुसार पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प के आधार पर फीड करना है।

सत्र 2021_22

भामाशाह द्वारा विद्यालय को दान की गई नकद राशि

भामाशाह द्वारा विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्य की अनुमानित लागत राशि

भामाशाह द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कराए गए अन्य किसी भी प्रकार के भौतिक संसाधन की कुल अनुमानित लागत राशि

सांसद महोदय द्वारा किसी भी योजना में उपलब्ध कराई गई राशि

विधायक महोदय द्वारा किसी भी योजना में उपलब्ध कराई गई राशि

विद्यालय में उपलब्ध कराई गई कुल राशि

जिस विकल्प में राशि प्राप्त होती है उसे भरकर सेव कर देंगे।

  • इसी तरह से क्राउडफंडिंग का विवरण दर्ज कर सकते हैं जिसमें विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्य की अनुमानित लागत राशि या विद्यालय में उपलब्ध कराए गए भौतिक संसाधन या सुविधा की कुल लागत राशि विद्यालय को दान की गई नगद राशि का विवरण जिसमें प्राप्त राशि /खर्च राशि आदि का विवरण दर्ज कर सेव कर देंगे।
  • इस तरह हम विद्यालय को जन सहयोग या भामाशाह द्वारा जो राशि प्राप्त होती है उसे शाला दर्पण पर फीड कर सकते हैं।
  • अक्षय पेटिका में भी प्राप्त राशि को इसी विकल्प से फीड किया जा सकता है साथ ही इस राशि में से खर्च व शेष राशि की प्रविष्ठी की जा सकती है।
  • अक्षय पेटिका खोलने की दिनांक आदि का विवरण दर्ज कर सेव कर सकते हैं ।
  • विद्यालय में यदि स्वैच्छिक अनुदान विकास कोष की स्थापना की गई है तो उसकी दिनांक भरकर स्वैच्छिक अनुदान कोष में कितने अभिभावकों ने राशि डोनेट की और मद जिस पर यह राशि खर्च की गई /शेष राशि आदि का विवरण भी इसी विकल्प के अनुसार फीड किया जा सकता है।

इस तरह से प्राप्त राशि को हम शाला दर्पण पोर्टल पर फ़ीड कर सकते हैं।

More Post By Leela Ram Ji

Check Also

How to Update GPF-2004 Ledger

श्री बलबीर स्वामी (व्याख्याता)राउमावि कायमसर (सीकर) How to Update GPF-2004 Ledger रोजाना एक प्रश्न- क्रमांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: भैया जी कॉपी की करने की बजाय पीडीएफ़ डाउनलोड कर लो !!