बोनस देने के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी (Bonus for rajasthan employees)
प्रश्न – एक नवीन कर्मचारी का दो वर्ष की सेवा पश्चात वेतन फिक्सेशन 6 अक्टूबर 2019 को हुआ। क्या उसको दीवाली का बोनस मिलेगा ?
उत्तर- एक अराजपत्रित राजकीय कार्मिक को यह बोनस 2019-20 वर्ष का मिल रहा है। इस केस में कार्मिक के 19-20 में मार्च 20 तक कुल 6 महीने से कम की नियमित सेवा हो रही है इसलिए बोनस नही मिलेगा।
- 6 माह से अधिक और 11 माह तक की सेवा पर आनुपातिक बोनस मिलेगा।
- पूरे 12 माह की सेवा पर पूरा बोनस देय होगा।
- ध्यान रहे कि फिक्स वेतन अराजपत्रित कार्मिक को बोनस देय नही है।
प्रश्न : निम्नलिखित अराजपत्रित कार्मिक को कितना बोनस मिलेगा अगर वह :
- 31 मई 2019 को सेवानिवृत्त होता है।
- 30 नवम्बर 2019 को सेवानिवृत्त होता है।
- 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होता है।
उत्तर : तीनो सवालों में उल्लिखित कार्मिक 1/4/20 को सेवा में नही होने से इस वर्ष बोनस नही मिलेगा।
बोनस हेतु कार्मिक को 1 अप्रैल 2020 को सेवारत होना अनिवार्य है
प्रश्न – निम्नांकित अराजपत्रित कार्मिको को अंकित तिथि अनुसार ACP लगने से L-13 या 5400 ग्रेड पे मिल गई तो इन कार्मिको को कितना बोनस मिलेगा ?
- (1) एसीपी दिनांक 5 मई 2019
- (2) एसीपी दिनांक 15 नवम्बर 2019
- (3) एसीपी दिनांक 3 मार्च 2020
- उत्तर (1) 5 मई 19 को L-13 या 5400 ग्रेड पे हो गई इसलिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि केवल 1 महीना 4 दिन ही होती है अतः बोनस नही मिलेगा।
- उत्तर (2) ग्रेड पे 5400 15 Nov 19 को मिलने से वित्तीय वर्ष 2019-20 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि सात महीने होने से बोनस भी 7 महीने का अनुपातिक रूप से मिलेगा।
- उत्तर (3) L-13 या 5400 ग्रेड पे मार्च 20 में मिली है इसलिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि 11 महीने है इसलिए आनुपातिक 11 माह का बोनस मिलेगा।
प्रश्न : एक लिपिक की प्रथम नियुक्ति तिथि 1 अप्रैल 2018 है। क्या वह बोनस प्राप्त करने का हकदार हैं ?
उत्तर : कर्मचारी की प्रथम नियुक्ति तिथि 1/4/18 है इस लिए 2 वर्ष का प्रोबेशन पूरा होने के बाद 1/4/20 से नियमित वेतन श्रखला में वेतन निर्धारण होगा।
इसलिए वित्तीय वर्ष 2019-20 का इस वर्ष मिलने वाला बोनस देय नही होगा।
नोट- प्रोबेशन की अवधि में जो fix मानदेय प्राप्त कर रहे है उनको बोनस नही मिलता है।
(1 अक्टूबर 2017 से पूर्व नियुक्त सभी अराजपत्रित कार्मिक को बोनस मिलेगा)
Rajasthan Government Employees Portal | rajsevak.com | rajshiksha | shaladarpan | Govt of Rajasthan | rajsevak.com Rajasthan Government Employees Portal | rajsevak.com | rajshiksha | shaladarpan | Govt of Rajasthan
Leave a Reply