
Shankar Lal Jangid
Admin – Paymanager Info
प्रधानाचार्य, त्रिकुटिया (मोरीजा) जयपुर
निवास स्थान- चौमूँ (जयपुर)
व्यक्तिगत विवरण
- शैक्षणिक योग्यता – B.Sc., MA, B.Ed.
- प्रथम नियुक्ति तिथि- 24/01/2000 तृतीय श्रेणी
- प्रधानाचार्य – 24 जुलाई 2017 से
- मुख्य हॉबी – संगीत, मोटिवेशन, लेखन, क्रिकेट
अन्य व्यक्तिगत विवरण
- आप दूरदर्शन के ज्ञान चैनल पर वैदिक गणित पर प्रस्तुति दे चुके है और वैदिक गणित के रिसर्च पर अनेक संस्थानों से सम्मान प्राप्त किए हुए है।
- आप शिक्षा विभाग में अनेक वर्ष तक गणित विषय के दक्ष प्रशिक्षक रहे है।
- आकाशवाणी में महिला शिक्षा पर आपके लिखे गीत का प्रसारण हो चुका है।
- आप जल चेतना यात्रा एवं कला जत्था में गीत लेखन, वादन एवम गायन के लिए अधिकारियों से सम्मानित हो चुके हैं। आपने परिक्षेत्र में नि:शुल्क संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ करके धार्मिक चेतना का प्रचार प्रसार किया है।
- आपने अनेक मंचों पर सफल एवम प्रेरणादायी मंच संचालन किया है।
- आप कई शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी रह चुके हैं।
- आपने कई संस्थाओं में प्रेरक व्यक्ता के रूप में मोटिवेशनल स्पीच दिया है। आपने एक मोटिवेशनल पुस्तक ”उड़ान सफलता की” भी लिखी है।
- आपके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों का सरकारी एवं अन्य सेवाओं में चयन हुआ है।
पे मैनेजर इन्फो ग्रुप जुड़ाव
- प्रथम बार ग्रुप से जुड़े :- जुलाई 2020 में
- ग्रुप से जुड़ने का कारण :- कुछ नया सीखने के लिए और प्राप्त ज्ञान को सभी के साथ साझा करके ज्ञान का सदुपयोग करने के लिए
- पे-मैनेजर इन्फो ग्रुप के बारे में अपने विचार संक्षिप्त में :- निस्वार्थ भाव से सीखो और सिखाओ की भावना से संचालन जिससे यह ग्रुप कर्मचारी जगत के लिए अति उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस यज्ञ में थोड़ी बहुत आहुति देने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
Leave a Reply